देवास। जिले में लगातार फर्जी कॉल सेंटरो की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में मिशन स्तर पर बिते दिनों एएसपी,एवं सीएसपी के नेतृत्व मे 5 थाना प्रभारीयो की 13 की अलग-अलग टीमों ने एक साथ एक समय पर 13 एडवाइजरी सेंटरों पर कार्यवाही की थी जिसमें मेरोज ब्यूरो के नाम पर शादी के नाम पर ठगी करने वाले भी सम्मिलित थे। पुलिस ने मामले चार पांच सेंटरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की हमारी टीम ने फर्जी तरीके से लोगों के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले मे जांच के बाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्काय ब्रोकिंग सेंटर, बिएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत आर पी रिसर्च सेंटर,औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत च्वाइस इन्वेस्टमेंटक्ष सेंटर,ओर मेरेज ब्यूरो के नाम पर ठगी करने पर प्रकरण दर्ज किया है। जांच में पाया गया की सभी ऑफिस में लोग फर्जी तरीक़े से प्राप्त की गई सिमो से लोगो को फोन लगाकर अवैध तरीके से शेयर मार्कैट मे ट्रेङिंग करने का लालच देकर लोगो के साथ ठगी कर रहे थे। जिन सिमौ का उपयोग किया जा रहा था वो सभी अन्य लोगों के नाम से पाई गई है। साथ ही मैरिज ब्यूरो के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले पर भी प्रकरण दर्ज किया गया है जहा से विवाह गाइड, वर वधु जोड़ी, मेट्रोमोनियल सर्विस प्रोवाइडर, जोड़ी सर्विस प्रोवाइडर नाम से फर्मों के नाम बदल बदल कर लोगों के साथ धोखा देने के दस्तावेज जब्त किए हैं वही पुलिस सभी सेंटरों से दर्जनों मोबाइल, कंप्यूटर, सीपीयू, लैपटॉप जब्त किए हैं।