मंदसौर। कौमी एकता के प्रतीक नाहर सैयद मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रामा देवी गुर्जर और सीएमओ सुधीर कुमार ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस वर्ष मेले के आयोजन के लिए राष्ट्रीय एकता नाहर सैय्यद मेला समिति का गठन किया गया है। समिति की सभापति खेरून बी शहजाद पटेल को चुना गया है। सीएमओ सुधीर कुमार ने बताया कि मेले को भव्य रूप देने की योजना है। उन्होंने मेला प्रांगण में विस्तार की संभावनाओं का भी निरीक्षण किया। 11 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले इस मेले में हर साल हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।