BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 4:52 pm
KHABAR : मन्दसौर जिला अस्पताल की लैब अब एनएबीएल सर्टिफाइड, जिला अस्पताल में अब मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर की जांच सुविधाएं, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) की मान्यता प्राप्त हुई है। इस मान्यता के बाद अब मरीजों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांच सुविधाएं मिलेंगी। लैब में 106 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें उपलब्ध होंगी। हर महीने 50,000 से ज्यादा जांचें की जा सकेंगी।


कलेक्टर अदिती गर्ग के निर्देशन में जिला चिकित्सालय मंदसौर में निरंतर सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में पैथोलॉजी लैब जिला चिकित्सालय मंदसौर को एनएबीएल एक्रीडिटेशन प्राप्त हुआ है. जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल सर्जन डॉक्टर डी. के. शर्मा ने बताया की NABL की मोहर लगने के बाद लैब में बीमारियों की जांच को लेकर मरीजों को फायदा होगा। मरीजों को आर्थिक रूप से भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस समय लैब में बीमारियों की जांच को लेकर जो रिपोर्ट दी जाती है, उस रिपोर्ट को लेकर जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है तो वहां के चिकित्सक दोबारा से सभी रिपोर्ट करवाते हैं, इससे मरीज को शारीरिक व मानसिक रूप से तो परेशान होना ही पड़ता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी बोझ पड़ता है। NABL की मान्यता मिलने के बाद ऐसा नहीं होगा।


NABL मान्यता के बाद मरीजों को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित रिपोर्ट मिलेगी। इससे रोगों की सटीक और त्वरित पहचान हो सकेगी। मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा।


यह मान्यता अस्पताल की विश्वसनीयता को भी बढ़ाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जिले के अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE