रतनगढ़। ग्राम आलोरी में आज एक खेत से वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। उक्त मगर को सुरक्षित पकड़कर गांधी सागर बांध में छुड़वाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह रेस्क्यू वनमण्डलाधिकारी नीमच एसके अटोदे के निर्देशन में उप वन मंडलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पी एल गहलोत के मार्गदर्शन में आज 07/03/25 को ग्राम आलोरी में धर्मराज पिता गिरधारी लाल धाकड़ निवासी आलोरी की सूचना पर लोकेंद्र सिंह जगजीत सिंह के खेत में किया गया। यहां एक मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी, जिसे पाकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर बाबूलाल दायना मय दल के साथ खेत पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया तथा उसे गांधी सागर में छोडा। इस रेस्क्यू में परिक्षेत्र सहायक ताल बापूलाल दायना और वनरक्षक मदन लाल धनगर, रेस्क्यू एक्सपर्ट गजेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, जमनालाल धाकड़ सुरक्षा श्रमिक, वाहन चालक राहुल सोनी और अन्य स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा।