BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 5:06 pm
KHABAR : आईजी बंगले से चंद कदमों की दूरी पर हथियारों से लैस बदमाशों का कहर, रोकने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, शव को थाने के सामने रख किया विरोध प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आई जी बंगले से चंद कदम की दूरी पर हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर कोहराम मचाया है। इस दौरान बदमाशों के तांडव को रोकने पहुंचे बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कोहराम मचाने की वारदात सीसीटीव कैमरे में कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


घर में पथराव और तोड़फोड़
दरअसल वारदात जबलपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईजी बंगले के पास की है, जहां हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़-पथराव करते हुए लाठी और तलवारों से कई गाड़ियां तोड़ दी। हथियारबंद बदमाशों द्वारा मचाए जा रहे तांडव को रोकने पहुंचे बुजुर्ग की मौत हो गई। खौफ और दहशत का मंजर देखकर बुजुर्ग विष्णु रजक की ब्रेन हेमरेज से सांसें थमने का अंदेशा जताया जा रहा है। जबलपुर के आईजी बंगले से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने कहर बरपाया है। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों द्वारा मचाया गया तांडव सीसीटीवी में कैद हो गया है।


पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
सीसीटीवी फुटेज में हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश घर पर पथराव, तोड़फोड़ और गाड़ियों को चकनाचूर करते नजर आ रहे हैं। पूर्व में हुई चाकूबाजी की वारदात में समझौते के लिए दबाव बनाने की बात सामने आ रही है। गुस्साए परिजनों ने बुजुर्ग के शव को थाने में रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए है। कहा कि दृ लगातार जानकारी देने के बाद भी पुलिस द्वारा हीला हवाला किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी शिवानी रजक, उषा रजक, कृष्णा रजक आदि ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE