गरोठ। कोटडाबुजुर्ग में निरोगी काया अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर में 155 लोगों की बीपी, शुगर और एनएएफएलटी स्क्रीनिंग की गई। इस अभियान में एएनएम हेमंत कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रघुवीर सिंह, आशा कार्यकर्ता प्रेमलता, भगत बाई और जीवनबाला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उच्च जोखिम वाले लोगों को उच्च केंद्र पर रेफर किया गया। यह अभियान 20 फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा और इसका उद्देश्य 30 साल से अधिक उम्र के लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर जैसी बीमारियों की जल्द पहचान और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।