BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 5:59 pm
REPORT : जिले में नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए किया जा रहा है व्यापक प्रचार-प्रसार, प्रधान न्‍यायाधीश ने दिखाई प्रचार रथ को हरी झण्डी, ग्रामीणों क्षेत्रों के लिए किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच तथा तहसील मुख्यालय मनासा एवं जावद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 8 मार्च, 2025 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से दीवानी प्रकरणों, शमनीय आपराधिक प्रकरणों, राजस्व, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना के क्लेम प्रकरणों एवं बैंको, विद्युत विभाग, बी. एस.एन.एल, नगर पालिका आदि से संबंधित लंबित एवं प्रीलिटिगेशन के अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते के माध्यम होना हैं।

नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नीमच द्वारा विभिन्न माध्यमों से लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। इसी श्रृंखला में गुरूवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों एवं गावों में प्रचार रथ एवं वाहन रैली के माध्यम से अनाउंस कर, नेशनल लोक अदालत की जानकारी देने, म.प्र.विद्युत वितरण कंपनी, नीमच एवं नगरपालिका, नीमच के सहयोग से तैयार किये गये प्रचार रथ एवं वाहन रैली को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके परजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शोभना मीणा, जिला मुख्यालय के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी सहित म.प्र.विद्युत वितरण कंपनी एवं नगरपालिका के अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रचार-स्थ एवं वाहन रैली द्वारा नीमच जिले के शहरी क्षेत्रों एवं गांव-गांव में जाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE