देवास। जिला चिकित्सालय में 7 मार्च को जन औषधि दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में सांसद सोलंकी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने दवाइयों की जानकारी ली। इसके बाद आरोग्य मंदिर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक गीता भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया।
सांसद सोलंकी ने कहा- ष्प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। जन औषधि केंद्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि गरीबों का इलाज सरलता से हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए हर जिले में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।ष्
सांसद ने जन औषधि केंद्र में उपलब्ध दवाइयों की सूची का भी अवलोकन किया। जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।