BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 7:21 pm
NEWS : सातवीं ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वाकपीठ के उद्घाटन कार्यक्रम, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने की शिरकत, बोले- शिक्षक करते हैं बालकों का सर्वांगीण विकास, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। एक शिक्षक ही विद्यालय में रहकर विद्यालय और गांव के बीच समन्वय स्थापित करते हुए बालकों का सर्वांगीण विकास करते हैं जिससे राष्ट्र उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है। शिक्षक की इसी पद्धति के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उक्त विचार चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने सातवीं ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वाकपीठ के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किये।
द्वितीय सत्र में जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ आलोक रंजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि बालकों में अन्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं व्यवहार परिवर्तन हो इसके लिए शिक्षक अपने निर्धारित पाठयक्रम और शैक्षिक, सहशैक्षिक गतिविधियों से थोड़ा हट कर शिक्षण समय के अलावा भी अतिरिक्त समय देना होगा। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ प्रधान देवेन्द्र कंवर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला शिक्षा अधिकारी माशि कल्पना शर्मा उपस्थित थे।
ब्लॉक सचिव किशनलाल सालवी ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर स्वागत उद्बोधन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भूलाल सोमानी ने दिया, जबकि द्वितीय सत्र में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने दिया। उद्घाटन अवसर पर पूर्व पार्षद अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भूलाल सोमानी, वाकपीठ अध्यक्ष नारायणसिंह चुण्डावत मंचासीन रहे जिनका स्वागत आयोजक संस्था प्रधान ललिता खोईवाल, सुरेश खोईवाल, दिनेश सालवी, गणेश नारायण माली, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बैरवा, हंसराज सालवी, रतनलाल सालवी, मुबारक खान, गोपाल स्वरूप त्रिपाठी, कालूराम खटीक, माधवलाल जटिया, नोसर जाट, इन्द्रा शर्मा, चन्दा तेली, दीप्ति चारण, मधु जैन, शिव गौड़, लीलाराम धोबी, दिलीप लखारा, राजूलाल तेली, कमलेश त्रिवेदी, लक्ष्मीलाल गंगवाल, गोपाल दशोरा, अशोक दशोरा, गिरीराज सोमानी ने किया।
इस दौरान ब्लॉक कार्यकारिणी की ओर से जिला कलेक्टर से सीएसआर हेड से सम्पूर्ण जिले के राजकीय प्रावि व उप्रावि में स्मार्ट टीवी दिये जाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव किशनलाल सालवी, दिनेश सालवी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE