BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 7:28 pm
NEWS : इंदिरा गांधी बिरला ऑडिटोरियम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आईपीएस मेमोरियल फाउंडेशन ने किया महिला सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जागरूकता शिविर भी लगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में स्थानीय इंदिरा गांधी बिरला ऑडिटोरियम में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार गोयल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राकेश पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश  सांखला (सीओ) मुख्य अतिथि रहे। सर्वप्रथम माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली एवं मेहनत कर समाज में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम र्में आई.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन ग्रुप के सदस्यों द्वारा नृत्य,गीत के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। आइ.पी.एस. मेमोरियल फाउंडेशन ग्रुप के संस्थापक विजय मलकानी द्वारा भी गायन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉलें भी लगाई गईं। जिनमें से चिकित्सा स्टॉल द्वारा उपस्थित महिलाओं के ब्लड शुगर की जांच की गई तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाई गई स्टॉल पर उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों से संबंधित विधिक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव गोयल द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विधिक सेवा योजनाओं से महिलाओं को अवगत करवाया गया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE