BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 7, 2025, 8:10 pm
BIG NEWS : उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव, सिंदपन, ईरली एवं टिडवास में 61 करोड़ के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन, बोले- मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का बिछाया जाल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव में 61 करोड़ 9 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार से निर्मित होने वाले अम्बाव से सनावदा सड़क का भूमि पूजन, 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार से निर्मित होने वाले बालागुड़ा से सुजानपुरा सड़क का भूमि पूजन, 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार से निर्मित होने वाले खेडाखदान से कनघट्टी चौराहा सडक का भूमि पूजन, 4 करोड़ 16 लाख 69 हजार से निर्मित होने वाले उगरान से छाछखेडी सड़क का भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के अवसर पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, राजेश दीक्षित, वंदना खंडेलवाल, जनपद अध्यक्ष सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी पत्रकार मौजूद थे। 

ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया-
उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख 97 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 2 करोड़ 93 लाख 81 हजार से निर्मित होने वाले मिण्डलाखेड़ा से हनुमंतिया सड़क का भूमि पूजन, 2 करोड़ 61 लाख 34 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से डोडियामीणा सड़क का भूमि पूजन, 7 करोड़ 58 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से सिंदपन कामलिया सडक का भूमि पूजन, 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार से निर्मित होने वाले कामलिया से लसुडियाराठौर सडक का भूमि पूजन, 1 करोड़ 68 लाख 20 हजार से निर्मित होने वाले खाखरियाखेडी से चौथखेडी सड़क का भूमि पूजन, 3 करोड़ 9 लाख 69 हजार से निर्मित होने वाली हनुमंतिया से पलेवना सड़क का भूमि पूजन किया। 

ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया- 
उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख 51 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 13 करोड़ 57 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले हरसोल से आवनाकाचरिया, इंरली, काल्याखेडी होते हुए खडपालिया तक सड़क का भूमि पूजन, 2 करोड़ 37 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित होने वाली आवना काचरिया से चन्द्रपुरा सड़क का भूमि पूजन किया। ग्राम टिडवास में 6 करोड़ 70 लाख से निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन टिडवास का लोकार्पण, बरखेडाडांगी से सुदवास सड़क का भूमि पूजन, 7 करोड़ 58 लाख से निर्मित होने वाले दोबड़ा से रूपारेल सड़क का भूमि पूजन किया। 

भूमि पूजन के दौरान उप मुख्यमंत्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा सरकार ने बहाई है। सड़कों का जाल बिछाया है। सड़क के क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन हुए हैं। शरीर में जैसे नशे चलती है उससे शरीर अच्छा चलता है, वैसे ही सड़कों के जाल से प्रदेश का विकास, विधानसभा क्षेत्र का विकास चलता है। मध्य प्रदेश के साथ पूरे देश में चहुमुखी विकास हुआ है। कॉलेज और अस्पताल बनाए गए हैं। जिधर देखो उधर सड़के बनाई गई है और जितनी भी सड़के रह गई हैं उनको भी जल्द बनाया जाएगा। सड़कों के क्षेत्र में पूरा कायाकल्प कर दिया गया है। एक समय था जब सड़कों के कारण आने-जाने में बहुत ज्यादा समस्या आती थी। सड़कों के जाल  बिछ जाने से अब आवागमन एवं परिवहन बहुत आसान हो गया है। पूरे देश में नदियों को आपस में जोड़ने काम चल रहा है। हिंदुस्तान में कोई व्यक्ति प्यासा नहीं रहेगा। हर घर शुद्ध पानी मिलेगा। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख का गारंटी कार्ड प्रदान किया गया है। सरकार ने इलाज का प्रबंध किया है। सभी अपने गांव में स्वच्छता रखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE