कालापीपल। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक कालापीपल में कुरावर रोड स्थित संस्कार गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज जैन, संभागीय संयुक्त सचिव हरविंदर सिंह पाहुजा, जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना मुख्य अतिथि रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष वरुण गांधी ने की।
बैठक के दौरान नव-मनोनित प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज जैन, संभागीय संयुक्त सचिव हरविंदर सिंह पाहुजा, जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना का पुष्पमाला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जिला सचिव कैलाश विश्वकर्मा, सोनू सोनी, जिला संयुक्त सचिव कन्हैयालाल चतुर्वेदी का भी स्वागत किया गया।
बैठक में सभी पदाधिकारियों को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का परिचय पत्र मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज जैन ने संघ की रीति-नीति से अवगत कराते हुए 22 व 23 मार्च को मुरैना में होने वाले प्रादेशिक अधिवेशन की जानकारी दी, जिसमें मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर सहित कई मंत्री शामिल होंगे। आयोजित प्रांतीय अधिवेशन कार्यक्रम में अधिक से अधिक पत्रकारों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया है।
ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा
बैठक में वरुण गांधी ने ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए अनिल शर्मा का नाम प्रस्तावित किया, जिसे उपस्थित सभी पत्रकारों ने अपनी सहमति प्रदान की। इसके उपरांत जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना द्वारा कालापीपल ब्लॉक इकाई की घोषणा की गई। जिसमें अनिल शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, संदीप गेहलोत महासचिव, सुनील मेवाड़ा व कैलाश नांदेडा उपाध्यक्ष, मनमोहन शर्मा सचिव, भगवान सिंह अहिरवार कोषाध्यक्ष, राजाराम बारोड़ सह सचिव, देवेंद्र पाहुजा, मुकेश अहिरवार, योगेश दुबे को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रहे वरुण गांधी व दिलीप माहेश्वरी को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इस घोषणा के साथ ही संघ के सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।