BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 10:12 am
KHABAR : हजारों अन्न दाताओं के करोड़ों का भुगतान बकाया, किसानों के जरूरी काम अटके, दी आंदोलन की चेतावनी, पढे़ खबर 

Share On:-

शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में धरती पुत्र 4 हजार से अधिक किसानों का 80 करोड़ से अधिक धान बिक्री का भुगतान नहीं हो पाया है। भुगतान के अभाव में किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में धान बेचने के बाद आज तक करोड़ों रुपये बकाया हैं। यह हाल जिले का नहीं बल्कि शहडोल संभाग के अनूपपुर और उमरिया जिले का भी है। भुगतान नहीं होने से नाराज किसान संगठन ने होली के बाद राशन पानी लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।


बच्चों की शादी जैसे जरूरी काम अटके
न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत जिले के 4 हजार 3 सौ किसानों से धान खरीदी की गई। धान बेचने के बाद 80 करोड़ से अधिक का भुगतान आज तक नहीं हो सका है। इस वजह से किसानों के बच्चों की शादी जैसे जरूरी काम अटके हुए हैं। किसानों का आरोप है कि एनसीसीएफ और सहकारिता विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें पैसे नहीं मिल रहे हैं।


गेंहू पंजीयन में किसान रुचि नहीं दिखा रहे
एनसीसीएफ एजेंसी को प्रदेश शासन द्वारा खरीफ सीजन के उपार्जन का कार्य पायलट प्रोजेक्ट के रूप में दिया गया था, जिसके द्वारा प्रदेश के शहडोल संभाग के तीनों जिलों शहडोल, उमरिया और अनूपपुर जिले के अलावा बैतूल जिले में धान खरीदी की गई। कंपनी की लापरवाही और मनमानी का परिणाम यह रहा कि धान बेचने वाले हजारों किसानों को अभी तक भुगतान नहीं मिल पाया। धान खरीदी के बुरे अनुभवों देखते किसान गेहूं पंजीयन को लेकर आगे नहीं आ रहे है। यही कारण है कि शहडोल में गेंहू पंजीयन में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE