ग्वालियर। मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट के ग्वालियर खंडपीठ ने कलेक्टर को जमकर फटकार लगाई है। कोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर से कहा- अधिकारी ऑफिस में बैठकर खुद को शेर समझते हैं। किसी की नही सुनते हैं। कोर्ट को भी किसी में नहीं गिन रहे हैं। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान फटकारा है।
दरअसल हाईकोर्ट में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामकुमार गुप्ता के मामले में सुनवाई चल रही थी। हाईकोर्ट ने कलेक्टर रुचिका चौहान को फटकार लगाई है। पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रामकुमार गुप्ता का भुगतान नहीं हुआ है। कोर्ट ने 17 लाख 61 हजार रुपए के भुगतान के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने 11 मार्च को सुनवाई में कलेक्टर को तलब भी किया है। आवेदक ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई है। उसी मामले की सुनवाई में हाईकोर्ट ने उक्त टिप्पणी की है।