BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 11:13 am
KHABAR : 8 देशों की महिला पहलवानों का मुकाबला, कुश्ती में महिला पहलवान लगाऐंगी दांवपेच, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदौर में अनूठा आयोजन होगा। इंदौर में 8 देशों की महिला पहलवानों का मुकाबले होंगे। इस आयोजन के लिए भव्य स्तर पर तैयारी हो रही है। यहां आने वाले दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होने की संभावना है।


ये आयोजन 8 मार्च को इंदौर के एयरपोर्ट रोड स्थित दलाल बाग पर होगा। संयोजक मानसिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देवी अहिल्या होलकर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है। अलग-अलग महिला पहलवानों की कुश्ती अंतरराष्ट्रीय नियमों से मेट पर होगी। आयोजन के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही है।


8 देशों की महिला पहलवान होंगी शामिल
उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती के आयोजन में न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, अमेरिका, मेक्सिको, मंगोलिया, नेपाल, भारत सहित अन्य देश से महिला पहलवान इंदौर में कुश्ती के मुकाबलों में शिरकत करेंगी। महिला पहलवानों के बीच अलग-अलग मैच में कई दांवपेच दर्शकों के देखने को मिलेंगे।


आराम से बैठ सके दर्शक
मानसिंह यादव ने बताया कि आयोजन को देखते हुए दलाल बाग में दर्शकों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधाओं के लिए ग्रीन रूम, चेजिंग रूम, सुलभ शौचालयों तैयार किए, ताकि कोई परेशानी न हो। यादव ने बताया कि आयोजन भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया जा रहा है। इसमें कई कई राजनेताओं को आमंत्रित किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE