BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 11:19 am
BIG NEWS : इंटरनेशनल वुमंस डे, सीएम आज करेंगे महिलाओं को सम्मानित, लाड़ली बहना के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1250 रुपए, स्वसहायता समूहों से करेंगे संवाद, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए की किस्त भी आज ही ट्रांसफर की जाएगी। इसी तरह उज्जवला योजना की गैस कनेक्शनधारक महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए भी राशि ट्रांसफर की जाएगी। सीएम आज महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।


राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम यादव महिला एवं बाल विकास विभाग के पुरस्कारों का वितरण करेंगे। इस विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्र माता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंती बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाज सेवा सम्मान पुरस्कार (2024) दिए जाएंगे। इसी के साथ सीएम डॉ. यादव महिला दिवस के अवसर पर लाड़ली बहना योजना में 1.27 करोड़ महिलाओं के खाते में माह मार्च 2025 की लगभग 1552.73 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम यादव स्वसहायता समूहों और लाड़ली बहनों के साथ संवाद भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE