उज्जैन। शुक्रवार शाम 16 वां वित्त आयोग सदस्य डॉ सौम्य कांति घोष और डॉ मनोज पांडा एवं वित्त आयोग सचिव ऋत्विक रंजन पांडे ने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकाल महालोक का भ्रमण किया।श्री महाकाल महालोक में भगवान श्री शिव की विभिन्न मुद्राओं और रूपो में बनी प्रतिमाओं और श्रद्धालुओं की ऊर्जा देख सदस्य भक्ति में लीन हो गए। भ्रमण के दौरान वित्त आयोग सदस्यों ने शिव विवाह,सप्तऋषि मंडपम,108 शिव स्तंभ, ताड़कासुर का वध, शिव बारात, समुद्र मंथन , कमल कुंड ,नव गृह मंडल प्रतिमाओं और श्री महाकाल महालोक में दीवारों पर बनी हुई भगवान श्री शिव की विभिन्न मुद्राओं और श्लोकों के म्यूरल के बारे में विस्तार से जानकारियां प्राप्त की। साथ ही श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं ,श्री महाकाल महालोक में भीड़ प्रबंधन आदि के बारे मंदिर अधिकारियों से चर्चा की। श्री महाकाल महालोक भ्रमण के दौरान आयोग सदस्य भक्ति में लीन रहे।
इसके पूर्व वित्त आयोग सदस्यों का उज्जैन हेलीपैड आगमन पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।