उज्जैन। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को सांसद उज्जैन-आलोट अनिल फिरोजिया ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय चरक भवन जिला चिकित्सालय मे संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र व चरक भवन में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सांसद फिरोजिया उपस्थित हितग्राहियों को जन औषधि केंद्र के बारे में अवगत कराया। जन औषधि योजना देश के प्रत्येक व्यक्ति को सबसे अच्छा और सस्ता उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जन औषधि केन्द्र पर बाजार से बहुत कम मुल्य पर जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध है यह जानकारी प्रदान की गई साथ ही उपस्थित जन समुदाय को उन्होंने जन औषधि केंद्र एवं आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए आग्रह किया।
सांसद फिरोजिया ने अस्पताल मे उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की एवं प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के बारे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल,सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक मुख्य डॉ. अजय दिवाकर, डॉ. चिन्मय चिंचोलीकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरएमओ मनीष भद्रावले, सचिव रेड क्रॉस सोसाइटी ललित ज्वेल सहित अन्य नागरिक भी उपस्थित थे।