शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने शाजापुर जिले के ग्राम करेड़ी तहसील तराना जिला उज्जैन निवासी लीलाबाई पति स्व. रामचंद्र की 26 सितम्बर 2024 को ग्राम लाहोरी में थ्रेसर मशीन से सोयाबीन निकालते समय थ्रेसर मशीन में साड़ी आ जाने से सिर, पेट, हाथ व गर्दन में चोट लगने से मृत्यु होने पर मृतक लीलाबाई के वैध वारिसान पुत्र दिनेश के लिए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना-2008 अंतर्गत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।