BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 12:33 pm
KHABAR : हनी सिंह का कॉन्सर्ट आज, आयोजकों ने जमा किया टैक्स, नगर निगम को मनोरंजन कर के 7 लाख 85 हजार रुपए चुकाए, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह के विवादों में घिरे इवेंट श्मिलियनेयर इंडिया टूरश् का रास्ता साफ हो गया है। आयोजकों ने शनिवार की सुबह नगर निगम को मनोरंजन कर के 7 लाख 85 हजार रुपए चुका दिए हैं। इस बीच पुलिस ने आयोजन स्थल सी-21 इस्टेट ग्राउंड तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया है। नगर निगम अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है।


यह इवेंट इंदौर नगर निगम के एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान की आपत्ति लेने के बाद विवादों में आ गया था। चौहान का कहना है कि इंदौर में कई इवेंट होते हैं। वे पहले आयोजन कर लेते हैं, लेकिन नगर निगम को टैक्स नहीं चुकाते। इस टैक्स चोरी से बचने के लिए मैंने महापौर को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी। इसमें मैंने एडवांस टैक्स जमा करने की मांग रखी थी।


बिना कर जमा किया कॉन्सर्ट रोका जाएगा
वर्मा ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का हवाला देते हुए पत्र लिखा था कि वे भी बिना टैक्स चुकाए आयोजन करके इंदौर से चले गए। हम उन्हें टैक्स वसूली के लिए कब तक पत्र लिखेंगे। उन्होंने महापौर को लिखा, आयोजक प्रोग्राम होने के पहले ही मनोरंजन कर जमा कराएं उसके बाद ही इन्हें अनुमति दी जाए। अधिकारियों से कहा गया है कि कर का पैसा जमा नहीं होता तब तक निगम की फायर एनओसी न दी जाए। इसके बाद भी कार्यक्रम किया जाता है तो उसे रोका जाएगा।


मेयर ने पुलिस आयुक्त को लिखा लेटर
महापौर पुष्य मित्र भार्गव ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले में पत्र लिखते हुए कहा था कि आयोजकों द्वारा टैक्स जमा कराने बाद ही किसी भी तरह की अनुमति दी जाए। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन द्वारा ष्मध्यप्रदेश नगर पालिका कर नियम 2018ष् का हवाला देते हुए मेयर-इन-काउंसिल द्वारा नृत्य/संगीत प्रदर्शन एवं म्युजिक बैण्ड, कॉर्न्सट के आयोजन पर टैक्स जमा नहीं कराए जाने को लेकर पत्र लिखा था।


अफसरों ने आयोजकों को पहले टैक्स जमा करने की हिदायत दी
चौहान और महापौर के पत्र सामने आते ही नगर निगम के मार्केट विभाग के अपर आयुक्त ने कार्यक्रम के आयोजकों मेसर्स टीवी टुडे नेटवर्क लिमि को पत्र लिखकर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर कार्यक्रम के पहले ही जमा करने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि यदि पैसे जमा न किए गए तो आपके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE