नीमच। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नीमच में महिला पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस कंट्रोल रूम से शुरू होकर फव्वारा चौक, बारादरी, घंटाघर, पुस्तक बाजार और फोर जीरो चौराहा से होती हुई पुनः पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुई। इस मौके पर डीएसपी निकिता सिंह, यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान, सोनू बड़गुर्जर और अन्य महिला पुलिस अधिकारी और कर्मी उपस्थित रही। रैली के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं को समानता के अधिकार प्रति जागरूकता का संदेश पुलिस की वर्दी में सुसज्जित महिला पुलिस द्वारा दिया गया। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने एकजुटता को प्रदर्शित हुए यह पैगाम दिया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रही है।