नीमच। जिला रोजगार कार्यालय नीमच की और से आज दिनांक 07–03–205 को शासकीय आईटीआई नीमच ग्राम डुंगलावदा मैं युवा संगम का आयोजन किया गया। इस मेले में राज्य से बाहर एवं स्थानीय कंपनी/संस्था को आमंत्रित किया गया था, जिसमे अल्ट्राटेक सीमेंट, पेटीएम (Paytm), स्वराज सूटिंग, एचएफसीएल लिमिटेड, कोसमोस मेनपावर, JPPY मेनेजमेंट,GSS इंफ्रा प्रा. लिमिटेड, JPVMG प्रा. लिमिटिड, पटेल मोटर्स, लेनोवो ग्रुप जैसी 10 प्रतिष्ठत कंपनिया उपस्थित रही। इस मेले में लगभग 312 उम्मीदवार पंजीकृत हुए और लगभग 119 उम्मीदवार का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। समग्र कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला रोजगार अधिकारी कमला चौहान मैडम, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के यंग प्रोफेशनल कृंतन भट्ट और आईटीआई डुंगलावदा के समग्र स्टाफ का विशेष योगदान रहा।