BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 12:55 pm
KHABAR : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जेएनसीटी में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विज्ञान और नवाचार पर हुई चर्चा, देशभर के छात्रों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। जय नारायण कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2025 पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमपीसीएसटी प्रायोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय श्संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में विज्ञान की भूमिकाश् था।


संगोष्ठी में मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व महानिदेशक डॉ. राकेश कुमार आर्य ने विशेष योगदान दिया। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, इंदौर के डॉ. नीतेश कुमार जैन ने विज्ञान में अनुसंधान के महत्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। देशभर से आए छात्रों ने मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शोध प्रस्तुत किए। विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने विज्ञान के क्षेत्र में नए विचारों और नवाचारों पर चर्चा की।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के पूर्व उत्कृष्ट वैज्ञानिक डॉ. विजय कुमार, एलएनसीटी कॉलेज समूह के संस्थापक और अध्यक्ष जय नारायण चौकसे एवं जेएनसीटी की सचिव पूजाश्री चौकसे मौजूद रहे। उन्होंने विज्ञान और नवाचार में भारतीय युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE