गरोठ। शामगढ़ में आज नगर परिषद कार्यालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वर्ष 2023-24 तक के संपत्तिकर समेकितकर जलकर के बकायादारों को सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यह आयोजन शासन के निर्देशानुसार किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटारा करना और लोगों को राहत प्रदान करना है।