BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 2:03 pm
KHABAR : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयकर भवन इंदौर में कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान, जेंडर इक्वलिटी पर हुई चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। टेक्स प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन ने आयकर भवन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।


एसोसिएशन के मानद सचिव सीए डॉ. अभय शर्मा ने नारी के विभिन्न रूपों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को दर्शाते हुए संस्कृत श्लोक का उल्लेख किया। अध्यक्ष सीए जे. पी. सराफ ने महिलाओं की समान भागीदारी को देश की उन्नति से जोड़ा।


प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. रोहिता सतीश ने मुख्य वक्ता के रूप में जेंडर इक्वलिटी पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने लैंगिक समानता के सामाजिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में आईएएस अधिकारी रजनी सिंह और सपना सोलंकी, आईआरएस अधिकारी प्राची मिश्रा और उर्वी वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी तरह मीडिया क्षेत्र से सौदामिनी ठाकुर, सुरभि भावसार और मीनाक्षी शर्मा का सम्मान किया गया। चार्टर्ड अकाउंटेंट केमिशा सोनी और प्रज्ञा ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला टैक्स प्रैक्टिशनर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने भाग लिया। संस्था के सीजीएसटी सचिव सीए सुनील पी. जैन, कार्यकारिणी सदस्य सीए दीपक माहेश्वरी और सीए रितु लसोड ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आभार सीए कृष्ण गर्ग ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE