गरोठ। शामगढ में मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान नप अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार यादव द्वारा नगर परिषद के लिए जेसीबी की मांग की गई। जिस पर विजयवर्गीय ने अप्रैल माह में जेसीबी की राशि देने की बात कही।