मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम रठाना में 11 करोड़ 26 लाख 21 हजार रुपए से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि पुजन किया। भूमि पूजन के अंतर्गत 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली पिपलिया कराडिया गांव से शासकीय हाई स्कूल तक सड़क का भूमि पूजन, 7 करोड़ 91 लाख 77 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली लच्छाखेड़ी से रठाना होते हुए नेतावली तक सड़क मार्ग का भूमि पूजन, 2 करोड़ 8 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली खंडेरिया मारू से नावन खेड़ी तक सड़क का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, राजेश दीक्षित, नाना लाल अटोलिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार मौजूद थे।