देवास। अखाड़ा रोड स्थित दुकान पर नजूल की राशि बकाया होने के चलते तहसीलदार सपना शर्मा आज शनिवार को कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची।जहा दुकानदार जावेद अली ने उन्हें बकाया राशि का चेक दे दिया। दुकानदार का कहना था कि मैंने जमीन खरीदी इसके बाद में पट्टे के लिए गया नामांतरण भी कराया लेकिन नजूल विभाग मुझे सिर्फ इधर-उधर भटकाते रहा। इसके बाद परेशान होकर मैंने बिना परमिशन के घर बना लिया। अब इन्होंने मुझ पर नजूल की लाखों की बकाया राशि निकाली है जिसका मैंने इन्होंने चेक दिया है।तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया की नजुल विभाग द्वारा लगातार पट्टाधारियों पर बकाया राशियों की वसुली को लेकर कार्यवाही की जा रही है। आज अखाड़ा रोड पर पहुंचे हैं जहा पट्टाधारी जावेद अली पर 2 लाख 88 हजार 332 रु की राशि बकाया थी जिन्होंने हमे बकाया राशि के रुप में चेक दिया है। अगर इनको कोई भी समस्या हो तो यह नजुल अधिकारी से मिलकर अपनी बात रख सकते है।