BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 4:11 pm
KHABAR : बांछड़ा समुदाय के गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सामुदायिक आयोजन, ग्राम बर्डीया में महिलाओं को किया गया जागरूक, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। 8 मार्च 2025 को जान शौर्य सोशल वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी, नीमच के द्वारा ग्राम बडीया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में कुल 38 महिलाएं उपस्थित रहीं, जिन्होंने महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

महिला दिवस के खास मौके पर सोनाक्षी द्वारा महिलाओं को खेल गतिविधियों के रूप में एक मनोरंजन का अवसर दिया गया, जिसे उपस्थित महिलाओं ने बहुत ही उत्साह से खेला और खूब मज़ा लिया। महिलाओं का उत्साह देखकर यह साफ़ था कि यह कार्यक्रम उनके लिए बहुत खास था। यह आयोजन ग्राम बडीया में महिला दिवस के रूप में पहली बार हुआ, और इसका समुदाय की महिलाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दीपिका मालवीय ने महिलाओं को शारीरिक और मानसिक हिंसा के विषय में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए यह भी बताया कि उन्हें हर परिस्थिति में अपनी आवाज उठाने का हक है। साथ ही, उन्होंने महिलाओं को S.H.G (Self Help Group) बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दीपिका मालवीय, जिला समन्वयक श्यामलाल मालवीय, फील्ड वर्कर देवकन्या मालवीय, धर्मा मालवीय और नंदिनी का विशेष योगदान रहा। इन सभी की मेहनत से यह कार्यक्रम न केवल सफल हुआ बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ। इस आयोजन ने महिलाओं के बीच एकजुटता और समर्पण की भावना को बढ़ाया और यह संदेश दिया कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही समाज के विकास का मार्ग है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE