इंदौर। मेट्रोपॉलिटन रीजन को लेकर कलेक्टोरेट में शनिवार को एक बड़ी आयोजित की गई। इसमें इंदौर, देवास, उज्जैन, धार और शाजापुर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी बनाने के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्णय की सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इससे इस क्षेत्र में समन्वित, सुनियोजित और समेकित विकास में मदद मिलेगी। हर क्षेत्र में विकास होगा।
बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार क्षेत्रीय विकास और निवेश योजना तैयार की जा रही है। यह योजना इंदौर, उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में रहेगी। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय है।
इससे जल्द ही अमली रूप दिया जाना चाहिए। मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान बनाते समय सभी वैधानिक औपचारिकताओं का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मेट्रोपॉलिटन एरिया में ओंकारेश्वर को भी शामिल किया जाना चाहिए।