BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 5:35 pm
KHABAR : शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को, स्मार्ट पार्क में पौधरोपण के बाद महिलाओं से संवाद में कहा-बहनें गरीब, मजबूर क्यों रहें, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिलाओं के साथ पौधरोपण के बाद मीडिया से कही। शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। इस दौरान चौहान ने कहा कि बहनें गरीब क्यों रहें, उनकी आंखों में आंसू क्यों हों, वो मजबूर क्यों रहें, वह भी आर्थिक रूप से सक्षम बनें और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट रहे। इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।


शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह पूरे देश में हैं जिससे लगभग 11 करोड़ बहनें जुड़ी हुई हैं। हमारे ये समूह 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में फैले हुए हैं। हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं। इन समूहों को, संस्थाओं को 50 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। बैंकों से भी सस्ती ब्याज दरों पर 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए दिलाए गए हैं। कोई दीदी बैंक सखी हैं, कोई कृषि सखी है, कोई टैक्स सखी है, कोई पशु सखी है, ये अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं।


विकसित भारत बनाने में बहनों का योगदान होगा
केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE