BREAKING NEWS
KHABAR : समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : पोषण पुनर्वास केंद्र के उपचार से 13 माह का.. <<     KHABAR : दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर.. <<     BIG REPORT : मंदसौर शहर में तेज रफ्तार कार की टक्कर.. <<     KHABAR : पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 6:38 pm
KHABAR : चलित आजीविका फ्रेश से उपलब्ध होंगी रसायन रहित सब्जियां, जिला पंचायत सभागृह में समूह की महिलाओं ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत  सभागृह में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों कि एक दिवसयीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, रीना सतीश मालवीय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संजय तिवारी, स्वय सहायता समूह सदस्य , कृषि सखिया आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य मुख्यालय से  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कि अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखया गया। उक्त कार्यशाला में उपस्थित महिला समूह सदस्यों को विभागीय योजनाओ के साथ-साथ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओ की जानकारी दी गई। उपरोक्त के क्रम में ऑटो क्लस्टर से वरिष्ठ अधिकारियो दीन दयाल उपाध्याय - ग्रामीण कोशल्य योजना कि जानकरी समूह कि महिलाओ को प्रदाय किया। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व ूवजंत.वतह संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे व अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओ कि जानकारी प्रदाय कि गयी व महिला दिवस पर उपस्थित समूह सदस्यों को उपहार भी भेट किये गये।
कार्यशाला की मुख्य थीम रसायन रहित खेती रही व इससे होने वाले लाभों को सभी समूह सदस्यों तक पहुँचाना व खेती को लाभ का व्यवसाय किस तरह बनाया जाए के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।  इस अवसर पर समूह सदस्यों ने उनके द्वारा कृषि क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों व जेविक उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाईं।  इंदौर शहर में ताजी व रसायन रहित सब्जिया उपलब्ध कराये जाने हेतु चालित आजीविका फ्रेश वाहनों का उद्घाटन भी जिला पंचायत अध्यक्ष व? मुख्य कार्यपालन आधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया गया। उक्त वाहनों में मुख्य रूप से समूह सदस्यों द्वारा उनके स्वयं के खेत में उत्पादित कि जा रही रसायन रहित सब्जियों को उचित बाजार उपलब्ध कराते हुए समूह सदस्यों कि आजीविका में वृद्धि करना उद्देश्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सम्मूह सदस्यों को महिला दिवस कि शुभकामनाये प्रदाय करते हुए मार्गदर्शित किया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जैन ने बताया कि प्रारम्भिक रूप से चलित आजीविका फ्रेश जिसमे रसायन रहित सब्जिया व अन्य जिलो के जेविक उत्पाद इंदौर शहर में आसानी से उपलब्ध हो सके इस हेतु चालित आजीवका फ्रेश वाहन प्रारम्भ किये गए है जिनका संचालन समूह सदस्यों द्वारा ही किया जायेगा भविष्य में जिला मुख्यालय पर स्थाई रूप से जेविक हाट बाजार प्रारम्भ किया जाना है जिसमे इंदौर जिले सहित संभाग के अन्य जिलो में समूह सदस्यों द्वारा उत्पादित रसायन रहित उत्पाद विक्रय किये जायेंगे। कार्यशाला के दौरान अतिथियों द्वारा मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन उत्कृष्ठ कार्य करने वाली समूह सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE