BREAKING NEWS
KHABAR : किसानों ने घेरा बिजली कार्यालय, 40 दिन से.. <<     KHABAR : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर विविध.. <<     KHABAR : जयंती पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद.. <<     KHABAR : कल तक शहर होर्डिंग से पटा था, आज अवैध.. <<     KHABAR : पीएस टर्फ-21 क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न,.. <<     खरगोन के बलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, अज्ञात.. <<     BIG NEWS : आईएमए के जोनसंगम-2026 में डॉ. अशोक जैन को.. <<     रतलाम के आलोट में अवैध शराब तस्करी का.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य एवं.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सोना-चांदी ने बढ़ाई धड़कन, बाजार.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     KHABAR : वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की.. <<     मुरैना नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी.. <<     लखनऊ हादसे के बाद मुरैना के कोचिंग सेंटरों.. <<     KHABAR : मुरैना में ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, पुल.. <<     BIG NEWS : राज्यपाल मंगुभाई पटेल का पांच वर्षीय.. <<     खरगोन की देवली पंचायत में बड़ा घोटाला,कुएं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 10:12 am
NEWS : वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की बड़ी कार्यवाही, जिले भर में दबिश देकर 112 आरोपी किये गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 71 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 112 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई।


जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 71 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।


शनिवार तड़के कुल 334 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 244 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 299 सीआरपीसी में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 10 अपराधी,  74 स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 112 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक कपासन वृत्त में 21 अपराधियों को दबोचा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE