मंदसौर। मध्य प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं उपार्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी ने किसानों को सूचित किया है कि गेहूं पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। किसान 31 मार्च 2025 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। सरकार 15 मार्च 2025 से गेहूं की खरीद शुरू करेगी। केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2 हजार 425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। राज्य सरकार इस पर 175 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस देगी। इस तरह किसानों को कुल 2 हजार 600 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। किसान अपने नजदीकी किसान पंजीयन केंद्र यानी सहकारी सोसाइटी में जाकर निशुल्क पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और खसरा रिपोर्ट जरूरी है।