उज्जैन। जिले में कक्षा 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को स्कूलों की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। कक्षा 9 का रिजल्ट 51.89 प्रतिशत और कक्षा 11 का 76.67 प्रतिशत रहा।
एडीपीसी गिरीश तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों की मार्कशीट स्कूलों से आज से ही मिलनी शुरू हो गई है। सभी छात्र अपने विद्यालय पहुंचकर अंक सूची प्राप्त कर सकते हैं।
जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम जिले के औसत से कम रहा, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इनमें कक्षा 9 के 81 स्कूल और कक्षा 11 के 44 स्कूल शामिल हैं।
इस वर्ष कक्षा 9 की परीक्षा में 14,688 और कक्षा 11 में 8,024 विद्यार्थी शामिल हुए थे।