गुना। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुना से पूर्व सांसद रहे स्व माधवराव सिंधिया की 80वीं जन्म जयंती पर भाजपा ने उन्हें याद किया। पुरानी गल्ला मंडी स्थिति उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुरानी गल्ला मंडी स्थित माधवराव सिंधिया स्मृति पार्क पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा जनों ने पूर्व मंत्री स्व सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री और सांसद प्रतिनिधि रहे महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में कहा कि “कैलाशवासी महाराज के साथ मुझे कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था जनसेवा ही अपना लक्ष्य मानने की प्रेरणा उन्हीं से मिली है। वो भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मधुर स्मृतियां और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज उनके दिखाए हुए रास्तों और उनके सपनों को पूरे करने का कार्य केंद्रीय मंत्री और उनके सुपुत्र बखूबी कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमेर सिंह गढ़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेन्द्र लुंबा ने भी अपने विचार रखकर उन्हें याद किया। इसके बाद पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की ओर से वृद्धाश्रम कैंट पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों को स्व सिंधिया की याद में वस्त्र एवं फल वितरित किए।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव, अशोक शर्मा, बिट्ठल दास मीना, पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा, सुनील अग्रवाल, धरम सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजेश राजपूत, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र किरार, अलका बिंदल, अनिल जैन रूपश्री, संजय देशमुख, श्रवण धाकड़, राजकुमार शर्मा, सूर्यकांत जगताप, दृगपाल सिंह सिसोदिया, मोनू रघुवंशी, रामपाल परमार, मुकेश शर्मा, सोबरन सिंह, भानु तोमर, संकेत सिंह, सूर्या राठौर,अंकुर श्रीवास्तव, संजीव विजयवर्गीय, बबलू जाट सहित वरिष्ठ भाजपा जन उपस्थित रहे।