भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। विधानसभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अभिभाषण दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के आगामी एक वर्ष की कार्ययोजना का खाका पेश किया। सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित कर दी गई। गवर्नर के अभिभाषण पर 11 और 13 मार्च को चर्चा होगी। सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आगाज हुआ। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और आगामी 1 वर्ष की कार्ययोजना का खाका सदन के सामने रखा। राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष ने सवाल उठाया है। पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि हम अभिभाषण से असहमत है। कोरोना कल के बाद मध्य प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ है। वहीं राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि विपक्ष कुछ भी कर सकता है। राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सवाल उठा सकता है। विपक्ष का काम ही सवाल उठाना रह गया है। राज्यपाल के अभिभाषण पर 11 और 13 मार्च को चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चौंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार जीतने वाली अकेली हमारी टीम है। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत ने टीम वर्क दिखाया। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी शुभकामनाएं दी है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व विधानसभा सदस्य जुगल किशोर गुप्ता, सविता बाजपेयी, मारोतराव खवसे, रायसिंह राठौर, जयराम सिंह मार्काे के नाम का उल्लेख किया। सदन में सीएम डॉ मोहन यादव ने दिगंवतों को श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी दिगंवतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह ने राजीव गांधी के सपने को साकार किया। निजीकरण को बढ़ावा दिया। एमपी विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।