BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 4:29 pm
KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की चित्रकला प्रतियोगिता 16 मार्च को, जिले के दो स्थानों पर होगी संपन्न, सैंकड़ों विद्यार्थी करेंगे सहभागिता, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल नीमच द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच जिले में ओपन फॉर ऑल चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति एवं सामजिक विकास करना एवं छात्र- छात्राओं में इसके प्रति सामाजिक चेतना जागृत करना है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए दिनांक 16-03-2025(रविवार) को नीमच (स्थान-गाँधी वाटिका), जावद (स्थान-साईं मंदिर बस स्टैंड), मनासा (स्थान- पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाटिका) में इस चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्रा भाग लेगे। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में रखी गई है। परिणामों की घोषणा प्रतियोगिता के तुरंत बाद कर दी जाएगी। प्रतियोगिता प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगी और इसके लिए पंजीयन प्रातः 8.30 बजे शुरू होगी। प्रतियोगिता में ‘होली के रंगों का यही है इशारा, के साथ आयोजित की जाने वाली इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा विजेताओं के लिए आकर्षक ईनाम दिए जाएंगे। अतः जिले के सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित उनमे छुपी प्रतिभा को पल्लवित करने में सहयोग दें। उक्त जानकारी विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडे द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE