BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 7:17 pm
KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीजेएम ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया, बंदियों को बताए उनके अधिकार, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर के अध्यक्ष व प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर की सचिव नमिता बौरासी, सीजेएम सुनयना श्रीवास्तव एवं डॉ. स्वाति चौहान ने गुरूवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। 

वहीं बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं को भी परखा। निरीक्षण उपरांत विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नमिता बौरासी ने जिला जेल में जेल बंदियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में मौजूद जेल बंदियों को उनके अधिकारों ओर कर्तव्यों के संबंध में बताया गया। सचिव ने जिला जेल में बैरकों, रसोई घर तथा जेल परिसर तथा बैरकों में निरंतर स्वच्छता बनाये रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही उनके द्वारा जेलों के लिए बनाए गए या जारी किए गए सभी नियमों, विनियमों, निर्देशों और आदेशों का पालन विधिवत किया जा रहा है तथा उन्हें लागू किया जा रहा है या नही के संबंध में जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल के पुरुष एवं महिला बैरकों का भी निरीक्षण कर बंदियों को प्राप्त होने वाली मूलभूत सुविधाएं यथा रसोई घर (पाकशाला), पीने के पानी, बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था, साफ-सफाई इत्यादि का भी जायजा लिया गया व आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही जेल परीसर में अतिथिगणों द्वारा जेल परीसर में पौधे भी रौपें गए। निरीक्षण के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि जेल में कुल 177 दंडित एवं विचाराधीन बंदी निरुद्ध हैं, जिनमें से 171 पुरुष एवं 06 महिलाएं हैं। जेल में क्षमता से अधिक बंदी निरूद्ध है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी, जेल अधीक्षक सुनिल मण्डलेकर, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स (न्याय रक्षक) इदंर सिंह गामी एवं जेल स्टॉफ उपस्थित था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE