BREAKING NEWS
KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<     शिवपुरी में ₹2500 करोड़ के अडाणी डिफेंस प्लांट.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई,.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में दो घंटे की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 7:42 pm
REPORT : राजस्थान राज्य में निवासरत् आरोपियों के विरूद्व नीमच पुलिस का विशेष अभियान, खाकी ने विभिन्न अपराधों में फरार राजस्थान राज्य में निवासरत वारंटियों के 31 वारंट कराए तामिल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला नीमच की सीमा तीन और से लगभग 300 किलोमीटर से अधिक राजस्थान राज्य से लगी हुई है, जिसमें जिला नीमच के पश्चिम एवं उत्तर दिशा में राजस्थान के जिला चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा एवं प्रतापगढ़ स्थित है। आपराधिक पृवत्ति के लोग जिला नीमच में अपराध कारित कर सीमा का लाभ उठाकर राजस्थान राज्य की सीमा में प्रवेश कर जाते है। विगत् समय से ऐसे आरोपी जिन्होने नीमच जिलें में अपराध घटित किया है व राजस्थान राज्य के जिला चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ के निवासी है इनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। 
टीमों में निरीक्षक उमेश यादव, निरीक्षक विरेन्द्र झा एवं निरीक्षक कारूलाल पटेल के नेतृत्व में गटित टीमों को राजस्थान राज्य के चित्तौडगढ़, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ फरार आरोपियों की तलाश में भेजा गया। टीमों द्वारा विगत् 01 सप्ताह में 31 वारंट तामिल कराये गये है। उक्त तामिल वारंटों में 21 पुलिस थाना नीमच केंट, 03 पुलिस थाना बघाना, 01 पुलिस थाना नीमच सिटी, 02 पुलिस थाना जावद, 01 पुलिस थाना रतनगढ़, 01 पुलिस थाना सिंगोली, 01 पुलिस थाना जीरन एवं 01 पुलिस थाना मनासा के वारंट तामिल करवाये गये है, जो विगत काफी समय से लंबित थें। तामिल वारंटों में मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, घरेलू हिंसा, शस्त्र अधिनियम एवं धोखाधड़ी से संबंधी वारंट शामिल है। वारंट तामिली हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रखी जावेंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE