खरगोन। कसरावद नगर में होली पर अनूठी परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। भावनी माता चौक और बावड़ी चौक पर होली पर परंपरागत गाड़ा खिचाई का आयोजन होता है। इस कार्यक्रम में पाटीदार समाज एवं यादव समाज पूरा सहयोग रहता है इस कार्यक्रम में नगर के हजारों लोग एवं आसपास के गांव के लोग गाड़ा देखनें के लिए शामिल होते हैं। मनोरंजन के लिए नाट्य मंचन भी होगा। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सात महिलाओं द्वारा गाड़ों पर सौभाग्य कुमकुम तिलक कर हल्दी का लेप लगाया जाता है और पूजा की जाती है। गाड़ा खिंचाई के पहले नगरवासी शिरु यादव बडवे को संत खांडेराव, खंडेराव बाबा कीआव्हान कर बैंड बाजों के साथ गाड़ा स्थल पहुंचते हैं। विधि विधान से पूजन के बाद बडवे के हाथ लगते ही भारी भरकम गाड़े खुद चलने लगते हैं। जिस पर कई लोग सवार हो जाते हैं। गाड़े आपस रस्सी की मदद से बंधे हुए रहते हैं। गाड़े 700 मीटर तक खिचकर ले जाते हैं और खंडेराव बाबा की जय जय कार गूंज उठती। पाटीदार समाज अध्यक्ष राजेंद्र पाटीदार ने कहा कि यह परंपरा 200 वर्ष पुरानी हे।