शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जिला शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीओपी निमेष देशमुख के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला शाजापुर में अपराध रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान जिला बदर कुख्यात बदमाशो की धरपकड़ की जा रही है।
इसी क्रम में जिला शाजापुर के पुलिस अनुभाग शुजालपुर मे कुख्यात बदमाश टिपु उर्फ साजिद पिता सफीक खां उम्र 23 साल नि० खाराकुआ शुजालपुर सिटी जो कि हत्या का प्रयास बलवा मारपीट चोरी अवैध हथियार रखने आदि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। इस अपराधी की गतिविधियाँ पर अंकुश लगाने के लिये थाना शुजालपुर सिटी द्वारा उक्त बदमाश के विरूध जिला बदर प्रकरण तैयार कर पेश किया जिसमे माननीय जिला दण्डाधिकारी जिला शाजापुर के द्वारा दिनांक 08. 07.24 को जिला बदर आदेश द्वारा आरोपी को 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला बदर किया गया था।
सुदृढ मुखबीर तंत्र व पुलिस की तत्परता के चलते दिनांक 06.04.25 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर बदमाश टिपु उर्फ साजिद मलकपुरा चोक के आसपास घुम रहा है सूचना पर टीम को तत्काल रवाना किया गया टीम के द्वारा काफी प्रयासो के बाद घेराबंदी कर शातिर जिला बदर बदमाश टिपु उर्फ साजिद पिता सफीक खां उम्र 23 साल नि० खाराकुआ शुजालपुर सिटी को माननीय जिला दण्डाधिकारी जिला शाजापुर के जिला बदर ओदश क/डी.एम/ रीडर-2/ जि.ब./363/शजा/दिनांक 08.07 2024 का उलंघन करते पकडा गया।
उक्त सरहानीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक, उनि० एनिम टोप्पो, सउनि० छोटूलाल सिसोदिया, प्रआरचालक 444 सुनील आर० 177 रविकांत यादव आर० 121 मांगीलाल लववंशी आर० 70 बलराम वर्मा, मआर० 489 मंजु मालवीय की मुख्य भूमिका रही।