कटनी। जिले के सब्जी मंडी स्थित एक दुकान में तड़के सुबह आग लगने से हड़कम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है हालांकि आग की चपेट में आए सब्जी के वारदाने, खाली कैरेट सहित अन्य समान जलकर खाक हो गए है। सब्जी कारोबारी ने बताया कि मंडी के ऊपर से हाई वॉल्टेज की लाइन गई हुई है जिससे दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी। सुबह मंडी खुलती है तो कुछ लोगों दुकान से धुआं निकलता देखकर आग लगने की जानकारी मुझे दी थी। यहां पहुंचा तो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन दुकान में रखा मेरा हजारों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड शैलेंद्र दुबे ने बताया कि स्थानीय पार्षद द्वारा आग लगने की जानकारी दी गई थी जिसके बाद मैं खुद अपने स्टॉफ के साथ दमकल की गाड़ी में बैठकर मंडी पहुंचकर आग पर काबू पाया है। नुकसान ज्यादा नहीं हुई लेकिन आग आस-आस दुकानों तक फैल सकती थी जिसे समय रहते रोक लिया गया है। आपको बता दें सब्जी मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलैया-तलैया इलाके में स्थित है चारों ओर बंधे त्रिपाल और बिजली की तारों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं घुस पा रही थी। ऐसे में सवाल उठना लाज़मी है यदि कभी बड़ी घटना होती है तो जिला प्रशासन कैसे निपटेगा क्योंकि बिलैया-तलैया का पूरा इलाका इलेक्ट्रॉनिक मार्केट्स से घिरा है यहां न तो किसी दुकान में फायर सॉफ्टी मौजूद है न यहां गाड़ी आने का सरल रास्ता।