छतरपुर। पूरे देश में रामनवमी महोत्सव पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वहीं मध्यप्रदेश के छतरपुर में भी रामनवमी का त्योहार पूरे हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली गईं। यह भव्य शोभायात्रा रामचरित मानस मैदान से प्रारंभ होकर चौक बाजार होते हुए महल तिराहे पहुंची इसके बाद शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए पुनः रामचरितमानस मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और राम भक्तों के लिए विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा जल पान की जगह जगह व्यवस्था की गई थी। जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा सुरक्षा व्यवस्था हेतु 500 से अधिक पुलिस बल लगाया गया था भव्य और दिव्य रथ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सवार होकर निकले इस रथ को बारी बारी से विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने खींचा वहीं मातृशक्ति द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाए गए और विभिन्न प्रकार की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही हम आपको बता दें कि छतरपुर शहर की रामनवमी यादगार बनाने के लिए श्रीराम सेवा समिति द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया था इसके साथ साथ आज की शोभा यात्रा में भारतीय भेष-भूषा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और पूरे शहर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा कुल मिलाकर रामनवमी का त्योहार पूरे विधि-विधान और हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया।