नीमच। रविवार को नीमच जिले के केशव सिटी विस्तार आवास मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास अवसर पर उज्जैन से मुख्यमंत्री मोहन यादव के भतीजे सिद्धार्थ यादव नीमच पहुंचे और मेले का शुभारम्भ किया। केशव सिटी कॉलोनी नीमच शहर के मनासा मेन रोड पर स्थित है जहां अब लोगों को आसान किस्तों में प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
केशव सिटी विस्तार आवास मेले द्वारा लोगों को किस्तों पर प्लॉट खरीदने का अवसर प्रदान कर रही है। अब किसी भी व्यक्ति को प्लॉट खरीदने के लिए एक साथ भारी रकम खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह योजना खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी जिनके पास एक साथ प्लॉट खरीदने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं होती। इस योजना के तहत प्लॉट वाजिब दामों और आसान किस्तों में उपलब्ध होंगे, जो हर वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त होंगे।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के भतीजे सिद्धार्थ यादव ने कहा कि यह बहुत ही अच्छी नीमच में पहल है और जिन गरीब लोगों को प्लाट खरीदने के लिए पैसा नहीं होता हैं अब वह आसान किस्तों में अपना आशियाने के लिए प्लाट खरीद सकेंगे और अपने सपनों का घर बना सकेंगे।