देवास। गर्मी आने के साथ ही शहर में पानी को लेकर दिक्कतें सामने आने लगी है। इसको लेकर मक्सी रोड पर आवास नगर की महिलाएं सडक़ पर उतरी और नारेबाजी कर चक्काजाम कर दिया। करीब आधा घंटे तक उन्होंने पानी की मांग को लेकर जाम किया।रहवासीयो ने बताया कि एक माह से पानी का संकट झेल रहे हैं। छह दिनों से हमारे क्षेत्र में पानी नहीं आ रही है। कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिम्मेदार भी नहीं सुनते हैं। वहीं सूचना पर बीएनपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और रहवासियों से चर्चा की।इस दोरान नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और महिलाओं से चर्चा की। समस्या के निराकरण के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। जल प्रदाय इंजीनियर चंदन सोनी ने बताया कि पानी की स्थिति शिप्रा डैम से ही खराब है। 6 से 7 दिनों से ही यही स्थिति है। आगे से ही समस्या है।