BREAKING NEWS
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 2:50 pm
KHABAR : उज्जैन में मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव, 1621 वोटर करेंगे मतदान, रात 10 बजे तक हो सकती है नए अध्यक्ष की घोषणा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कोर्ट में सोमवार को मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव की सरगर्मी के बीच सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 1 बजे तक 600 से ज्यादा अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी शामिल रहीं। मतदान प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। रात 10 बजे तक बार के नए अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना है।


उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश डाबी ने बताया कि मंडल अभिभाषक संघ के चुनाव में कुल 1621 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कार्यकारिणी पद के लिए चार महिला सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। मतदान समाप्ति के बाद शाम 5ः30 बजे तक मतगणना शुरू होने की उम्मीद है।इस बार अध्यक्ष सहित पांच पदों और 11 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष पद पर तीन, सचिव पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर तीन, सहसचिव (अधिवक्ता कल्याण) के लिए दो और सहसचिव (पुस्तकालय) के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।


सुभाष यादव सहित लगभग 35 सहायक निर्वाचन अधिकारियों की टीम चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में जुटी है। यदि कार्यकारिणी पदों की मतगणना आज पूरी नहीं हो पाती है, तो उनकी मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखकर सील कर दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE