BREAKING NEWS
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 2:53 pm
KHABAR : दमोह घटना के बाद सरकार एक्शन में, फर्जी डॉक्टरों को ढूंढने चलेगा अभियान, इधर कांग्रेस ने डॉ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की, मृतकों के परिजन को 1-1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह में मिशन अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के ऑपरेशन से 7 मीरजों की मौत मामले के बाद सरकार एक्शन मोड पर है। पूरे प्रदेश में फर्जी डॉक्टरों को ढूंढने का अभियान सरकार चलाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह निर्देश दिए हैं। वहीं मामले को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।


हेल्थ डिपार्टमेंट कड़ी कार्रवाई करें
मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा- मैंने निर्देश दिए हैं कि ऐसे और भी कहीं मामले हों तो हेल्थ डिपार्टमेंट कड़ी कार्रवाई करें। इस मामले में कार्रवाई की ही जा रही है। इस तरह की छिपी हुई बातें सामने आती हैं तो सरकार कार्रवाई करती है। तुरंत एक्शन होता है, इसी कारण हमारी सरकार की साख बनी है।


प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमा गई
इधर मामले को लेकर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रवि सक्सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- डॉक्टर ने 13 आपरेशन किए और 7 लोगों की मौत हो गई। डॉक्टर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हो, पीड़ितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए।रवि सक्सेना का आरोप है कि- प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमा गई हैं। स्वास्थ्य महकमा कुंभकरण नींद सो रहा है। फर्जी डॉक्टर लोगों का इलाज कर रहे हैं। एमपी में अमानक दवा भी बिक रहीं है। झोलाछाप डॉक्टर भी इलाज कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड में भी निजी अस्पतालों में जमकर धांधली चल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE