BREAKING NEWS
KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<     NEWS : आलोक विद्यालय में बायोलॉजी, मैथ्स, कला और.. <<     KHABAR : शिक्षकों को ई-अटेंडेंस के लिए ढूंढना पड़.. <<     WEATHER: नीमच में मेघ मेहरबान,बारिश ने बदला.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस में जुलाई माह की इस तारीख को होगा.. <<     KHABAR : छत्तीसगढ़ के बाद अब एमपी में भी मदरसा बोर्ड.. <<     KHABAR : ओमप्रकाश बैरवा की मौत पर बसपा का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : दतिया कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, चार.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में राजकीय पीजी कॉलेज में.. <<     KHABAR : एक साल में सहेजेंगे एक करोड़ लीटर पानी,.. <<     KHABAR : गौ रक्षा के समर्थन में बड़ा अभियान, 5 लाख.. <<     देवास के गंधर्वपुरी स्कूल की बदहाली ने खोली.. <<     KHABAR : लखनऊ हादसे के बाद मुरैना में बड़ा एक्शन, 56.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 7, 2025, 3:13 pm
REPORT : मनासा में ग्रीष्‍मकाल में पेयजल समस्‍या के समाधान सम्‍बधी बैठक संपन्न, विधायक मारू ने दिए आवश्यक निर्देश, बोले- किसी भी गॉंव में कोई पेयजल समस्‍या ना रहें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी नगरीय निकाय एवं लो.स्‍वा.यां.विभाग सुनिश्‍चित करें, कि आगामी ग्रीष्‍मकाल में किसी भी ग्राम में पेयजल की कोई समस्‍या ना हो। अभी से समस्‍या मूलक एवं समस्‍या संभावित गॉंवों में पर्याप्‍त पेयजल आपूर्ति की व्‍यवस्‍था की जाए। जल निगम के कार्याे की वजह से जिन गांवों की पेयजल योजनाए क्षतिग्रस्‍त होकर बंद हो गई है। उन सभी गॉंवों की पेयजल योजनाओं की मरम्‍मत करवाकर जल प्रदाय प्रारंभ करवाएं। यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने सोमवार को मनासा में ग्रीष्‍मकाल में सम्‍भावित पेयजल समाधान के समाधान संबंधी समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक मेंजिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम मनासा पवन बारिया, जनपद सी.ई.ओ.अरविंद डामोरसहित सभी विभागों के विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी, मनासा क्षेत्र की नगरीय निकायों के सीएमओ एवं क्षेत्र के सरपंच, सचिव भी उपस्थित थे।

बैठक में लोक स्‍वा.यां विभाग के सहायक यंत्री ने बताया कि, पेयजल समस्‍या से सम्‍बधित सूचनाओें के आदान-प्रदान के लिए दूरभाष नम्‍बर 07423-230192 पर  जिला स्‍तरीय कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया है। प्राप्‍त शिकायतों का 24 घंटे में निराकरण करवाकर हेण्‍डपंप चालू करवाए जा रहे हैं।

बैठक में लो.स्‍वा.यां.विभाग के सहायक यंत्री ने ग्रीष्‍मकाल में सम्‍भावित पेयजल समस्‍या से निपटाने के लिए तैयार कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया, कि जिले में 380 बसाहटों में नवीन नलकूप खनन के कार्य प्रस्‍तावित है। साथ ही जल स्‍तर की कमी वाले नलकूपों पर 234 सिंगल फेज पंप स्‍थापित करने का प्रस्‍ताव है। जिले में 539 हैंडपंपों में पाइपलाईन बढ़ाई जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में 730 सिंगल फेज पंप स्‍थापित किए गये हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE