शाजापुर। जिले के ग्राम भेसाया गड़ा में एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन हुआ, जिसमें देवस्थान की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर एक ही परिवार के लोगों ने 9 दिन तक जोड़ के साथ में बैठकर यज्ञ हवन पंडितों द्वारा कराया गया। नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक माता के स्थान पर यज्ञ किया गया और बड़े ही धूमधाम के साथ बाबा कल जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
इसके बाद, नवरात्रि के 9 दिन की पूर्णाहुति के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में सभी धर्म प्रेमी लोग और बाहर से आए लोग शामिल हुए। माताएं और बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन एकता और भक्ति का प्रतीक था, जिसमें सभी ने मिलकर भगवान की पूजा की और आशीर्वाद प्राप्त किया।